फरीदाबाद: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन करेंगे 39वें सूरजकुंड मेला 2026 का उद्घाटन

0
120

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 2026 आज फरीदाबाद में प्रारंभ हो रहा है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन इसका उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष का विषय ‘स्थानीय से वैश्विक’ है जो स्थानीय कारीगरों की पारंपरिक कला को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश व मेघालय विषय राज्य तथा मिस्र साझेदार देश है।

आप को बता दे, मेले में चौपालों पर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकारों व सांस्कृतिक दलों के अनेक प्रदर्शन होंगे तथा मुख्य चौपाल पर प्रतिदिन आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह आयोजन हरियाणा पर्यटन निगम व पर्यटन, वस्त्र, संस्कृति एवं विदेश मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है जो 15 फरवरी तक चलेगा।

Image source: सूरजकुंड मेला

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here