फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे

0
81
फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च तक भारत के राजकीय दौरे पर रहेंगे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब चार मार्च से भारत की चार दिन की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्ट्रपति स्टब नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 11वें रायसीना संवाद 2026 में मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ता होंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति स्टब की वर्तमान वर्तमान पदभार संभालने के बाद भारत की पहली यात्रा होगी। फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। वे बहुपक्षीय मंचों में सहयोग सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। प्रधानमंत्री, फिनलैंड के राष्‍ट्रपति के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। राष्ट्रपति स्टब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी राष्ट्रपति स्टब से मुलाकात करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके बाद फिनलैंड के राष्ट्रपति मुंबई का दौरा करेंगे। वे महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। वे भारतीय व्यापार जगत के नेताओं से बातचीत करेंगे और भारत-फिनलैंड व्यापार सम्मेलन में भाग लेंगे। वे मुंबई विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित भी करेंगे। भारत और फिनलैंड के बीच सौहार्दपूर्ण, मैत्रीपूर्ण और बहुआयामी संबंध हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। फिनलैंड, यूरोपीय संघ और नॉर्डिक क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। पिछले महीने एआई इम्पैक्ट समिट के लिए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो भी भारत की यात्रा पर आये थे। राष्‍ट्रपति स्‍टब की यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा परस्‍पर संबंधों को बढ़ाने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here