इस बार दर्शकों की दिवाली कुछ ज्यादा ही खास होने वाली है। दर्शकों को हंसाने के लिए फिल्म ‘खिचड़ी 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह 2010 में आई ‘खिचड़ी द मूवी’ का दूसरा पार्ट है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज ‘खिचड़ी 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। लगभग 13 साल बाद फैंस एक बार फिर से प्रफुल और हंसा की एक्टिंग देखने के लिए बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं।
मीडिया की माने तो, फैंस को ‘खिचड़ी 2’ का टीजर काफी पसंद आ रहा है। ‘खिचड़ी 2’ 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, जमनदास मजेठिया, अनंग देसाई, फराह खान और राजीव मेहता जैसे कई सितारे नजर आएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



