निर्देशक रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले ‘सिंघम’ की 2 फिल्में आ चुकी हैं और दोनों ही सफल रही हैं। अब रोहित ‘सिंघम अगेन’ बना रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिल्म से कई सेलेब्स के लुक सामने आ चुके हैं और वहीं अब अजय देवगन का फिल्म से लुक सामने आ गया है।
अजय देवगन के लुक का फैंस को इंतजार था। आज ये इंतजार खत्म हो गया है और रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसवाला, बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन…

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



