अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘Mission Raniganj’ की ट्रेलर रिलीज डेट हुई आउट

0
374

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। साथ ही एक्टर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी भी दी है। टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बन कर तैयार हुई अक्षय कुमार की ‘मिशन राजीगंज’ कोल माइन एक्सीडेंट पर आधारित कहानी है, पश्चिम बंगाल के रानीगंज में 1989 में कोयला हादसा की यह घटना ‘काला पानी’ जैसी साबित हुई थी। 1989 की एक रात को खदान में काम करते हुए वर्कर्स ने नोटिस किया कि कोई ब्लास्ट हुआ है, जिससे कोयला खदान के बाहर की सतह क्रैक हो गई है। उस ब्लास्ट से पूरी खदान हिल गई है।

मीडिया की माने तो, अक्षय कुमार ने शनिवार को X (ट्विटर) पर फिल्म का छोटा सा वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, ”एक आदमी जिसने विपरीत परिस्थितियों को चुनौती दी। #MissionRaniganjTrailer मंडे, 25 सितंबर को रिलीज हो रहा है। देखिए भारत के असली हीरो की कहानी #MissionRaniganj के साथ 6 अक्टूबर को।” टीनू सुरेश देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा समेत रवि किशन, दिव्येंदु भट्टाचार्य, अनंत नारायण महादेवन, वरुण बडोला, राजेश शर्मा और गौरव प्रतीक जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये फिल्म 6 अक्टूब को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here