बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म के साथ कॉमेडी और रोमांस का भरपूर तड़का लगने वाला है। 2014 की हिट फिल्म ‘यारियां’ का सीक्वल ‘यारियां 2’ अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स ने इस फिल्म के कई टीजर और गाने रिलीज किए, जिसके बाद इसका धमाकेदार ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जो इमोशन और ड्रामे के साथ-साथ थोड़ा बहुत एक्शन से भरपूर है। ‘यारियां 2’ तीन कजिन्स की कहानी है।
मीडिया की माने तो, दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी फिल्म की लीड स्टार कास्ट में शामिल हैं। राधिका राव और विनय सपरु के निर्देशन में बनी ‘यारियां 2’ अगले महीने की 20 तारीख को रिलीज हो रही है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



