फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना 14-15 सितंबर को भारत दौरे पर आएंगी

0
244

फ्रांस की विदेश और यूरोपीय मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना अपनी निर्धारित यात्रा पर भारत आएंगी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी, सुश्री कोलोना बुधवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी। बृहस्पतिवार को वे मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और फ्रांस के बीच लंबे समय से रणनीतिक साझेदारी है और इस साझेदारी को और प्रगाढ बनाने के लिए समय-समय पर उच्च स्तरीय मंत्रणा होती रहती है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि फ्रांस की विदेश मंत्री की भारत यात्रा से व्यापार, रक्षा, जलवायु, प्रवास और गतिशीलता, शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार, फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना 14-15 सितंबर को भारत दौरे पर रहेंगी। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है और एशिया की उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

मीडिया की माने तो, फ्रांस की विदेश और यूरोपीय मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना अपनी निर्धारित यात्रा पर भारत आएंगी। कोलोना 14 सितंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करेंगी। 15 सितंबर को वे मुंबई में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगी।

Image Source : (Twitter) MinColonna

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here