फ्रांस में, भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने कल पेरिस इंफ्रा वीक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। उन्होंने, भारत के बुनियादी ढांचा विकास, डिजिटीकरण, लॉजिटिक्स विकास, समावेशन, संप्रभुता, कार्यनीतिक स्वायत्तता और समायोजन प्रयासों का उल्लेख किया। भारत और फ्रांस के संबंध पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। दोनों देशों ने 1998 में रणनीतिक साझेदारी की जो बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों तथा कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर वैचारिक तालमेल का प्रतीक है।
पेरिस इंफ्रा वीक, विशेष यूरोपीय बुनियादी ढांचा नेटवर्क है जो इस क्षेत्र में वित्तीय सहयोग के लिए वैश्विक साझेदारों को एक मंच पर लाता है।
News & Image Source : newsonair.gov.in