बांग्लादेश : बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

0
79
बांग्लादेश : बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान ने आज बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी-बीएनपी ने हाल ही में आम चुनावों में भारी जीत हासिल की। ​​राष्‍ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने 60 वर्ष के रहमान को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के साउथ प्लाजा में पद की शपथ दिलाई, जो लंबे समय से चली आ रही परंपरा से हटकर है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला के साथ कई अन्‍य विदेशी नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले दिन में, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना। ज्ञात हो कि बीएनपी को 13वें संसदीय चुनावों में 297 सीटों में से 209 सीटें मिली हैं, जबकि दक्षिण पंथी जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here