मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिजनौर के चांदपुर मार्ग पर फीना व रतनगढ़ क्षेत्र से बच्चों को ला रही रूट्स इंटरनेशनल स्कूल बस को विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई तथा चार बच्चे घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी निजी चिकित्सालय ले जाया गया।
आप को बता दे, घायल बच्चों में 14 वर्षीय दक्ष (तंगरोला), 9 वर्षीय युवान व माधव (रतनगढ़) तथा 14 वर्षीय अनंत तोमर (मुस्तफाबाद) शामिल हैं। एक बच्चे को फ्रैक्चर होने पर बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया तथा वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल चेयरमैन ने बताया कि बस सामान्य गति से चल रही थी तथा डंपर की तेज रफ्तार से बचने के चक्कर में हादसा हुआ।
Image source: जागरण
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



