बिलासपुर पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रतनपुर में महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना, जीजीयू के 10वें दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

0
142

राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची हैं। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर पहुंचकर रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर माँ महामाया देवी का राजसी श्रृंगार किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री रेणुका सिंह सहित मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। बता दें कि, यहां से वो गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर पहुंचकर जीजीयू के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के लिए 1200 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। साढ़े तीन घंटे बिताने के बाद वह रायपुर लौट जाएंगी। उनकी सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर अफसर और जवानों को तैनात किया गया है।

Image source: @rashtrapatibhvn

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here