बिहार: अबोधगया के कालचक्र मैदान में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवचन हुए शुरू

0
138
Source: @ANI
Source: @ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बौद्ध धर्म के शीर्ष धर्मगुरु दलाई लामा अपने करीब एक माह के प्रवास कार्यक्रम पर गया पहुंचे है। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के शुक्रवार से बोधगया के कालचक्र मैदान में प्रवचन शुरु हो गए है। दलाई लामा द्वारा यहाँ तीन दिनों तक तिब्बती बौद्ध धर्म के धम्मधातु की स्तुति में नागार्जुन की शिक्षाएं विषय पर टीचिंग देंगे। प्रवचन को लेकर कालचक्र मैदान पर एक लाख वर्गफीट में जर्मन हैंगर वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

जानकारी के मुताबिक, इसके पहले बौद्ध लामाओं द्वारा मंत्रोच्चार किया गया जिसके बाद गुरु दलाई लामा की टीचिंग शुरु हुई है। यह टीचिंग लगभग दो घंटे तक चलेगी। धर्मगुरु के प्रवचन को एक दर्जन से अधिक विदेशी भाषाओं में अनुवादित कर एफएम बैंड के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। दलाईलामा के तीन दिवसीय टीचिंग को लेकर प्राचीन तिब्बत मंदिर और कालचक्र मैदान क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिसमें बिहार पुलिस, बिहार विशेष पुलिस बल के अधिकारी व जवान और दलाईलामा के निजी सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। प्रवचन के दौरान कालचक्र मैदान से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पर रोक लगा दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

        

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here