फारबिसगंज के कृषि उत्पादन बाजार समिति विघटित परिसर में फल और सब्जी मंडी में अचानक आग लग गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इसमें आधा दर्जन से अधिक दुकाने धूं धूं कर जल गई। आग से लाखों रूपये की क्षति का अनुमान है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारण मंडी में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की दो गाड़ी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।
मीडिया की माने तो, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की दो गाड़ीयों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक दुकानों में आग लग गई। जिससे दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



