मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीना सिंह के रूप में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को पहली महिला महानिदेशक मिल गयी है। केंद्र सरकार की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने उनके अलावा, अनीश दयाल सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है। वहीं राहुल रसगोत्रा को आईटीबीपी प्रमुख बनाया गया है। अनीश दयाल सिंह मणिपुर कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। मौजूदा सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाओसेन 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से अनीश सीआरपीएफ महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के फैसले के अनुसार वह 31 दिसंबर 2024 तक महानिदेशक का पद संभालेंगे।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, वहीं नीना सिंह मणिपुर कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में सीआईएसएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। 31 जुलाई 2024 तक नीना इस पद पर रहेंगी। नीना सिंह का जन्म बिहार में हुआ था। उन्होंने पटना महिला कॉलेज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा प्राप्त की।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



