बिहार : जदयू ने आरसीपी सिंह को थमाया नोटिस

0
203

पटना : मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने अपनी ही पार्टी के नेता एवं पूर्व सांसद आरसीपी सिंह को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सिंह और उनके परिवार के नाम पर 2013-2022 से पंजीकृत अचल संपत्तियों के विवरण में विसंगतियां हैं। इसमें उनसे संपत्तियों के विवरण में विसंगतियों पर जवाब मांगा गया है। इसलिए वे जल्द से जल्द इस नोटिस का उत्तर दें।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह की उनकी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है। आरसीपी सिंह पर आरोप लगा है कि जदयू में रहते हुए उन्होंने अकूत संपत्ति बनाई है। जदयू ने आरसीपी सिंह को इस मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here