बिहार : नाव पर खाना बनाते वक्त ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, 4 की मौत की खबर

0
229

बिहार के पटना में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। अचानक हुए इस ब्लास्ट में करीबन 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मीडिया सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट में मृत मजदूरों के शरीर बुरी तरह से झुलस गए। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। जिनको पास के ही हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उक्त हादसा पटना के मनेर के रामपुर पतीला घाट का है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव पर लगभग 20 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here