बिहार : नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का हुआ बंटवारा

0
143

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए शपथ लेने वाले भाजपा और जदयू के 21 मंत्रियों को उनका विभाग आवंटित कर दिया है।मंत्रिमंडल विस्तार के 24 घंटे के भीतर बिहार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी और निर्वाचन समेत 5 विभाग रखे हैं। वहीं जीतनराम मांझी के बेटे सुमन को सूचना और आपदा प्रबंधन समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्रियों का नाम इस विभाग बंटवारा सूची में शामिल है।

सूत्रों की माने तो, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी बताए जाने वाले विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग मिला है। JDU के बिजेंद्र प्रताप यादव को ऊर्जा और योजना विकास विभाग की कमान मिली है। वरिष्ठ मंत्री प्रेम कुमार को सहकारिता, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग मिला है। रेणु देवे को पशु और मत्स्य संसाधन विभाग मिला है वहीं लेशी सिंह को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को हुआ था। मंत्रिमंडल में 21 नेताओं को जगह दी गई थी जिसमें कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया गया। बीजेपी के सभी विधायक जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली वो नए थे (इससे पहले मंत्री नहीं बने थे) जबकि JDU के सभी विधायक पुराने (पहले भी मंत्री रह चुके) है। शपथ लेने वाले विधायकों में बीजेपी से 12 और 9 जेडीयू से शामिल थे, जिनको पटना के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने शपथ दिलाई।

देखिए किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी :

  • नीतीश कुमार CM – सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन
  • सम्राट चौधरी डिप्टी CM – वित्त, वाणिज्य-कर
  • विजय कुमार सिन्हा डिप्टी CM – पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व , कला, संस्कृति एवं युवा
  • विजय कुमार चौधरी – जल संसाधन, संसदीय कार्य
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव – ऊर्जा, योजना एवं विकास
  • डॉ. प्रेम कुमार – सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु, परिवर्तन
  • श्रवण कुमार – ग्रामीण विकास
  • संतोष कुमार सुमन – सूचना प्रावैधिकी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन
  • सुमित कुमार सिंह – विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  • रेणु देवी – पशु एवं मत्स्य संसाधन
  • मंगल पांडे – स्वास्थ्य, कृषि
  • नीरज कुमार सिंह – लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • अशोक चौधरी – ग्रामीण कार्य
  • लेसी सिंह – खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • मदन सहनी – समाज कल्याण
  • नीतीश मिश्रा – उद्योग, पर्यटन
  • नितिन नवीन – नगर विकास एवं आवास, विधि
  • दिलीप जायसवाल – राजस्व एवं भूमि सुधार
  • महेश्वर हजारी – IPRD (सूचना एवं जन संपर्क)
  • शीला मंडल – परिवहन
  • सुनील कुमार – शिक्षा
  • जनक राम – अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित कल्याण
  • हरि सहनी – पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग
  • कृष्णनंदन पासवान – गन्ना उद्योग
  • जयंत राज – भवन निर्माण
  • मो. जमा खान – अल्पसंख्यक कल्याण
  • रत्नेश सदा – मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन
  • केदार प्रसाद गुप्ता – पंचायती राज
  • सुरेंद्र मेहता – खेल
  • संतोष कुमार सिंह – श्रम संसाधन

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here