बिहार : नीतीश मंत्रिमंडल, कानून मंत्री के बाद अब कृषि मंत्री ने भी दिया इस्तीफा

0
215

मीडिया सूत्रों के सामने आई जानकारी के अनुसार, बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बात की पुष्टि राजद प्रदेश अध्यक्ष व सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने भी की है। खबर है कि अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है।

बिहार की सियासत से खबर है कि कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब नीतीश सरकार में बने कृषि मंत्री और राजद नेता सुधाकर सिंह ने भी मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है।हालांकि, अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। जगदानंद सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री किसानों के हक में अपनी आवाज उठा रहे थे लेकिन अंत में उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया।

 

Image Source : newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here