बिहार : पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुभाष सिंह का हुआ निधन

0
232

बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और गोपालगंज सदर से लगातार चार बार विधायक रहे सुभाष सिंह का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली एम्स में बीजेपी विधायक का निधन हुआ। विधायक के परिजनों के अनुसार, किडनी ट्रांसप्लांट होने के बाद उन्हें गोपालगंज घर लाया गया था, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर दोबारा उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के पूर्व मंत्री और भापजा नेता सुभाष सिंह का आज सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गोपालगंज सदर से पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here