बिहार : पूर्व विधायक सतीश कुमार का पटना में हुआ निधन

0
88
बिहार : पूर्व विधायक सतीश कुमार का पटना में हुआ निधन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्थावां और सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने मंगलवार की सुबह पौने सात बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से नालंदा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश कुमार मूल रूप से शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सर्वा गांव के निवासी थे। उनका जन्म वर्ष 1948 में हुआ था। वे सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय नेताओं में गिने जाते थे। 12 फरवरी 1994 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित विशाल और अनुशासित कुर्मी चेतना महारैली के आयोजन के कारण सतीश कुमार की पहचान पूरे बिहार में बनी। इस रैली का उद्देश्य कुर्मी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाना और सामाजिक चेतना को मजबूत करना था। उस समय कुर्मी, कोइरी और अतिपिछड़ा समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत संघर्ष के साथ की। उन्होंने सबसे पहले शेखपुरा से तत्कालीन विधायक राजो सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा। वर्ष 1990 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर सूर्यगढ़ा से पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1995 में अस्थावां से निर्दलीय विधायक चुने गए और वर्ष 2001 में समता पार्टी से भी विधायक रहे। साल 2009 में उन्होंने नालंदा से लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें वे दूसरे स्थान पर रहे। उनके परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनके पुत्र मुकेश कुमार ने वर्ष 2005 में चुनाव लड़ा था। उनकी एक बेटी स्मृति सिन्हा अमेरिका में रहती हैं, जबकि दूसरी बेटी शबनम लता ने वर्ष 2025 में अस्थावां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। सतीश कुमार के निधन पर क्षेत्र के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अस्थावां के विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि सतीश बाबू उनके लिए अभिभावक समान थे और समाज के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने भी उनके निधन को समाज के लिए बड़ी क्षति बताया। सतीश कुमार के निधन की खबर से उनके समर्थकों और समाज के लोगों में शोक का माहौल है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here