बिहार के पूर्णियां में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बस और ऑटो की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कृत्यानंद नगर थाना के धमदाहा पूर्णिया स्टेट हाईवे पर इथेनॉल फैक्ट्री के पास की है। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उनके सामने एक अनियंत्रित बस ने टैंपू में टक्कर मार दी जिसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने एक ऑटो से सभी घायलों को जीएमसीएस पूर्णिया पहुंचाया। सभी लोग कोर्ट में गवाही देने के लिए पूर्णिया जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस और ऑटो को जब्त कर लिया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



