‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023’ सम्मेलन में 26,429 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर हुए हस्ताक्षर

0
128

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट-2023’ सम्मेलन के दौरान बुधवार को कपड़ा, चमड़ा, खाद्य प्रसंस्करण एवं सामान्य विनिर्माण क्षेत्रों में 26,429 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश समझौते हुए। इस वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के पहले दिन राज्य सरकार और 38 कंपनियों के बीच निवेश संबंधी समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमुख समझौते में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के साथ 7,386.15 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता शामिल है। इसके बाद पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 5,230 करोड़ रुपए, इंडो-यूरोपियन रिसर्च एंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के साथ 2,000 करोड़ रुपए, देव इंडिया प्रोजेक्ट एंड स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड के साथ 1,600 करोड़ रुपए, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के साथ 1,000 करोड़ रुपए और स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज के साथ 800 करोड़ रुपए के एमओयू शामिल हैं। सम्मेलन के पहले सत्र में कपड़ा और चमड़ा क्षेत्रों पर चर्चा की गई और 554.4 करोड़ रुपए के निवेश के लिए आठ प्रमुख कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। प्रस्तावित निवेशों में और भी कई प्रस्‍ताव शामिल है।

सम्मेलन के दूसरे सत्र में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश पर चर्चा की गई और 15 प्रमुख उद्योग समूहों के साथ 10,304.91 करोड़ रुपए के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ 5,230 करोड़ रुपए, देव इंडिया प्रोजेक्ट के साथ 1600 करोड़ रुपए और स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड 800 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव शामिल हैं। दिन के तीसरे सत्र में सामान्य विनिर्माण क्षेत्र में निवेश पर चर्चा की गई और इस क्षेत्र की 15 अग्रणी कंपनियों ने 15,570.61 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here