बिहार के दरभंगा जिले के बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के दरभंगा-सहरसा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बजरंग चौक की है। एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक अंजर अपने दो दोस्त के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था। इस दौरान बजरंग चौक पर यह घटना घटी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना का संज्ञान लिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



