बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में होगी बारिश; आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

0
12
बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में होगी बारिश; आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भाग के अधिसंख्य हिस्से में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के आसार हैं। पूर्वी भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली गिरने और झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। प्रदेश के 10 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मधुबनी के अंधराथाढ़ी में 30.2 मिमी, फारबिसगंज में 21.2 मिमी, अररिया में 11.4 मिमी, गया में 3.2 मिमी, डेहरी में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शेष जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। शनिवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, छपरा, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित अधिसंख्य जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 16.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री, गया में 7.2 डिग्री , औरंगाबाद में 6.8 डिग्री, बांका में 7.5 डिग्री, भोजपुर में 4.9 डिग्री, वैशाली में 3.3 डिग्री, दरभंगा में 4.7 डिग्री, कटिहार में 1.8 डिग्री, भागलपुर में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। जिले में शनिवार को धूप में तपिश अनुभव की गई। इसके साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान दो-तीन डिग्री बढ़कर 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री का बदलाव आया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, तेज हवा के झोंके रुक गए और आसमान से बादल भी छंट गए हैं। एक बार फिर से जिले का तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने पूर्वानुमान में बताया है कि पड़ोसी जिले जमुई में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिसका प्रभाव जिले के पूर्वी सीमावर्ती प्रखंड कौआकोल व पकरीबरावा में तापमान कम रहेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here