बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया

0
73
बिहार : सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने अभियान से जुड़े कर्मियों को संबोधित किया। इस अवसर पर सीएम चौधरी ने राज्य के सभी 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, “02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होने वाले इस अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की घर-घर स्क्रीनिंग कर उनका हेल्थ रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, सामान्य कैंसर, हृदय रोग, सांस एवं फेफड़ों से संबंधित रोग तथा फैटी लिवर जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “जिला अस्पतालों में 45 प्रकार की सर्जरी शुरू होने से मरीजों के रेफरल में कमी आई है तथा सर्जरी की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जून में 2,428 ऑपरेशन से बढ़कर इस माह 8,000 से अधिक ऑपरेशन हुए हैं। स्वास्थ्य संस्थानों को और बेहतर बनाने के लिए “मिशन कायाकल्प” भी शुरू होगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @samrat4bjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here