सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को दूसरा दिन है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक करेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। इस अधिवेशन की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की थी जहाँ लोकसभा चुनाव 2024 का एजेंडा सेट किया गया था।
बता दें कि, रविवार को होने वाली बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ चुनाव से पहले के 100 दिन की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव करीब आता देख बीजेपी ने संगठन स्तर पर खुद को मजबूत करने की तैयारियां कर ली है। चुनाव से पहले बूथ लेवल ले कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी निर्धारित कर दी गई है। बीजेपी की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बताया गया था कि, देश में 10 लाख 46 हजार तक पोलिंग बूथ में से साढ़े 8 लाख बूथ पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की पहुंच हुई है। आने वाले 100 दिन बीजेपी कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जनता के समक्ष केंद्र सरकार के विकास कार्यों को लेकर जाएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



