मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर राजनीतिक जिम्मेदारियां छोड़ना चाहते हैं। गंभीर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी। गंभीर ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है। उन्होंने जेपी नड्डा से रिक्वेस्ट की कि उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए।
मिली जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर ने राजनीतिक जिम्मेदारियों छोड़ने की वजह बताते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा – अब वो अपने क्रिकेट से जुड़े कमिटमेंट्स पूरे करने चाहते हैं। गंभीर ने देश सेवा का मौका देने के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार भी जताया।
I have requested Hon’ble Party President @JPNadda ji to relieve me of my political duties so that I can focus on my upcoming cricket commitments. I sincerely thank Hon’ble PM @narendramodi ji and Hon’ble HM @AmitShah ji for giving me the opportunity to serve the people. Jai Hind!
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 2, 2024
बता दें कि गौतम गंभीर 22 मार्च 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा ने उन्हें दो महीने बाद ही 2019 लोकसभा चुनाव में ईस्ट दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया। गंभीर ने आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली को हराया था। गंभीर को महेश गिरी की जगह टिकट दिया गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



