बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, यातायात रहेगा प्रभावित, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

0
91
बीटिंग रिट्रीट की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, यातायात रहेगा प्रभावित, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीटिंग रिट्रीट समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने मंगलवार 27 जनवरी को विजय चौक और आसपास के इलाकों में व्यापक यातायात के इंतजाम किए हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, रिहर्सल के दौरान शाम 4 बजे से 6 बजे तक विशेष ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी। इस अवधि में विजय चौक को आम ट्रैफिक के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। इसके अलावा कृषि भवन पर दोनों तरफ से रायसीना रोड होते हुए विजय चौक की ओर, दारा शिकोह रोड, कृष्ण मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद से आगे विजय चौक की दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। विजय चौक और रफी मार्ग-कर्तव्य पथ क्रासिंग के बीच कर्तव्य पथ पर भी ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पाइंट, सफदरजंग रोड–कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here