बुधवार को चेन्नई के पास कट्टुपल्ली स्थित एलएंडटी शिपयार्ड में आयोजित किया गया कीललेंइग समारोह

0
113
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना के तीसरे बेड़े के सहायक जहाजों के निर्माण का कीललेंइग समारोह बुधवार को चेन्नई के पास कट्टुपल्ली स्थित एलएंडटी शिपयार्ड में आयोजित किया गया। इस अवसर परयुद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण इकाई के नियंत्रक वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) तथा एलएंडटी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
भारतीय नौसेना ने अगस्त 2023 में इन पांच सहायक जहाजों की खरीद के लिए एचएसएल के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे जिनकी आपूर्ति 2027 के मध्य में शुरू होनी है।
एचएसएल ने देश की जहाज निर्माण क्षमता का प्रभावी उपयोग करने और डिलीवरी की समय-सीमा का कडा़ई से पालन करने के उद्देश्य से कट्टुपल्ली के एलएंडटी शिपयार्ड को निर्माण को इसका जिम्मा सौंपा था। सहायक जहाज ईंधन, पानी, गोला-बारूद और भंडार ले जा सकते हैं।  इस परियोजना से आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड जैसे प्रयासों को बल मिलेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here