आज भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चंद्रयान-3 लॉन्च करने जा रहा है। आज आंध्रप्रदेश के श्रीहरीकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2.35 पर चंद्रयान-3 देशभर की उम्मीदों को साथ लिए लॉन्च होगा। मीडिया की माने तो इस मिशन के जरिए भारत चांद पर लैंड करने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर इसरो के साथ-साथ देशभर में उत्साह है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को चंद्रयान 3 के लॉन्च से पहले ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि – “भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के लिए शुभकामनाएं। झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द!”
India all set for its 3rd mission on the moon. Wishing our scientists at #ISRO all the very best for the launch of #Chandrayaan3 . झंडा ऊँचा रहे हमारा. जय हिन्द! 🇮🇳 @isro #Chandrayaan3 #IndiaontheMoon #ProudIndian #WorldwatchingIndia #SurgingIndia pic.twitter.com/AHSi8wZj2T
— Anupam Kher (@AnupamPKher) July 14, 2023
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AnupamKher #Chandrayan3 #ISRO #India
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



