मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोलिविया की राजधानी सूक्रे के पास पैसों से भरा एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन प्रमुख पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतक विमान में थे या ला पाज़ हवाई अड्डे के पास वाले राजमार्ग पर। टोवर ने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। विमान ला पाज़ से सटे शहर एल ऑल्टो में वाहनों से टकराने के बाद एक खेत में जा गिरा। हालांकि, दमकलकर्मियों ने विमान में लगी आग को बुझा दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलिवियाई वायु सेना का हरक्यूलिस विमान केंद्रीय बैंक से अन्य शहरों में नए नोट ले जा रहा था। घटना के बाद दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे पड़े थे। अधिकारियों ने टर्मिनल से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



