बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड

0
126

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में 90 वर्षीय दलाई लामा ने पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता। उन्हें स्पोकन-वर्ड एल्बम ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए बेस्ट ऑडियोबुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में यह सम्मान मिला। यह पुरस्कार ग्रैमी प्री-टेलीकास्ट समारोह में घोषित किया गया।

आप को बता दे, एल्बम में दलाई लामा की शिक्षाओं, बोले गए मेडिटेशन और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का संयोजन है जो शांति व आत्मनिरीक्षण का संदेश देता है। दलाई लामा ने इसे व्यक्तिगत जीत न मानकर शांति, करुणा, पर्यावरण संरक्षण एवं मानवता की एकता की साझा जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार इन संदेशों को व्यापक बनाने में सहायक होगा।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here