ब्राजील में एक बंदूकधारी शख्स ने बस को किया हाईजैक, यात्रियों को बनाया बंधक, पुलिस ने किया ये काम

0
60
ब्राजील में एक बंदूकधारी शख्स ने बस को किया हाईजैक, यात्रियों को बनाया बंधक, पुलिस ने किया ये काम
Image Source : indiatv.in

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में एक शख्स ने बंदूक की नोंक पर पूरी बस को हाईजैक कर दिया और यात्रियों को बंधक बना लिया। इस घटना में दो यात्रियों को गोली लगी है। हमलावर ने इन दो यात्रियों को गोली मार दी। इस संबंध में ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार को रियो डी जनेरियो शहर के मुख्य बस अड्डे पर हुई। यहां एक बंदूकधारी शख्स ने पहले दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, बस में सवार यात्रियों को बंधक बना लिया। बस हाईजैक के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस में सवार 18 लोगों को बंधक बनाया गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। सभी यात्रियों को सुरक्षित आजाद करा लिया गया है। साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैन्य पुलिस के कर्नल मार्को एंड्रेड ने बताया कि बंधक बनाने वाले ने आत्मसमर्पण कर दिया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, सभी बंधकों को रिहा कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि जिन लोगों को बंधक बनाया गया उनमे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। पुलिस ने बंदूकधारी की पहचान का खुलासा नहीं किया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी दी कि एक व्यक्ति ताबतोड़ फायरिंग करता हुआ बस के अंदर दाखिल हुआ।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में एक बंदूकधारी ने बस को हाईजैक कर लिया है। इस घटना में दो यात्रियों को गोली लगी है। ब्राजील के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को रियो डी जनेरियो शहर के मुख्य बस अड्डे पर एक बंदूकधारी ने पहले दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया और बस में सवार यात्रियों को बंधक बना लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बस में सवार 18 लोगों को बंधक बनाया गया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here