मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वे कल शाम गुवाहाटी पहुंचे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत बजाली जिले में भवानीपुर-सोरभोग से करेंगे। इसके बाद वे होजाई और डिब्रूगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से राज्य में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार अभियान के अंतिम चरण में तेजी आएगी। असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



