पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अगला पड़ाव देश का दक्षिण राज्य तेलंगाना है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। लिहाजा राजनीतिक दलों ने दक्षिण राज्य को फतह करने के लिए अपने प्रचार को रफ्तार देना शुरू कर दिया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज प्रचारकों में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार को तेलंगाना में धुआंधार प्रचार करते नजर आएंगे। वह सूर्यापेट के हुजूरनगर में करीब 2 बजे जनसभा करेंगे। इसके अलावा सिकंदराबाद में भी शाम करीब 4 बजे जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद नड्डा की शनिवार की अंतिम जनसभा मुशीरबाद में होगी। तेलंगाना में 30 नवंबर को 40 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। जबकि इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। तेलंगाना में कुल 2290 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



