मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल आज अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है जो उसके लगभग 5 दशकों के राष्ट्र के प्रति समर्पित और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। 1977 में महज सात पोत के साथ शुरू हुआ भारतीय तटरक्षक बल आज 155 पोत और 80 विमानों के एक बड़े समुद्री शक्ति के रूप में विकसित हो गया है। तटरक्षक बल वर्ष 2030 तक 200 पोत और 100 विमानों के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए तत्पर है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समुद्री चुनौतियों का सामना करने और भारत के बढ़ते समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए पहली फरवरी 1977 को भारतीय तटरक्षक बल का गठन किया गया था। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के अनुरूप, भारतीय तटरक्षक बल स्वदेशी रूप से निर्मित पोतों, विमानों, हेलीकॉप्टरों और उन्नत निगरानी प्रणालियों को शामिल करके आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



