मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय पोत नंदा देवी लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह पोत कतर से रवाना हुआ था और होर्मुज जल-डमरू-मध्य होते हुए भारत पहुंचा। मीडिया सूत्रों के अनुसार, बंदरगाह पर एलपीजी उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल एक और एलपीजी वाहक पोत मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा था। दोनों खेपों से देश के गैस भंडार में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि गैस आपूर्ति में फिलहाल कोई कमी नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



