भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज 2-1 से जीती

0
134

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय बेटियों ने तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराकर ऐतिहासिक 2-1 से टी20 सीरीज पर कब्जा जमाया। एडिलेड में शनिवार को खेले गए मैच में स्मृति मंधाना के 82 और जेमिमा रोड्रिग्स के 59 रनों की अर्धशतकीय पारियों से भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट खोकर 159 पर सिमट गई।

आप को बता दे, भारत की ओर से श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल ने 3-3 तथा अरुंधति रेड्डी ने 2 विकेट लिए जबकि रेणुका सिंह को एक सफलता मिली। यह जीत ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारतीय महिला टीम का पहला टी20 सीरीज विजय है।

Image source:बीसीसीआई विमेन

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here