भारतीय महिला सैनिकों ने ”महिला शांति और सुरक्षा सेमीनार” में भाग लिया

0
218

भारतीय महिला सैनिकों ने मंगोलिया के उलानबाटार में चार दिवसीय ”महिला शांति और सुरक्षा सेमीनार” में भाग लिया है। कार्यक्रम की शुरूआत बृहस्‍पतिवार को हुई थी और इसे मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना खुरेलसुख के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। उखना खुरेलसुख ने उद्घाटन भाषण में कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगा। केन्‍द्रीय कानून और न्‍याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भारतीय समुदाय से बातचीत की थी। वे भारत से भगवान बुद्ध से संबंधित चार पवित्र अवशेष लेकर 13 जून को उलानबाटार पहुंचे थे। इन अवशेषों को ग्‍यारह दिन के लिए आयोजित प्रदर्शनी में रखा गया है।

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here