मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने अहमदाबाद और रतलाम प्रभाग में लगभग तीन सौ अट्ठानवे करोड़ रुपये की ऑप्टिकल फाइबर केबल बैकबोन परियोजना को मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पश्चिमी रेलवे के एक हजार नौ सौ उनतीस रूट किलोमीटर-आरकेएम में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएंगी। इसमें अहमदाबाद प्रभाग में एक हजार चार सौ 56 आरकेएम और रतलाम प्रभाग में चार सौ 73 आरकेएम शामिल हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह परियोजना ‘भारतीय रेलवे के शेष मार्गों पर दीर्घकालिक विकास-एल्टी टर्म इवोल्यूशन के संचार बैकबोन के साथ कवच का प्रावधान’ शीर्षक के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। मंत्रालय ने कहा कि संचार बैकबोन के विस्तार से रेलवे संचार प्रणालियों की क्षमता, विश्वसनीयता और दक्षता में वृद्धि होगी। यह कवच के कार्यान्वयन सहित आधुनिक सिग्नलिंग प्रणालियों को भी सहयोग प्रदान करेगा। इससे नेटवर्क पर निर्बाध डेटा ट्रांसमिशन संभव होगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



