भारतीय रेलवे ने सुरक्षा व सिग्नलिंग मजबूत करने को 1,364 करोड़ की परियोजनाएँ कीं मंजूर

0
83
भारतीय रेलवे ने सुरक्षा व सिग्नलिंग मजबूत करने को 1,364 करोड़ की परियोजनाएँ कीं मंजूर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क में सुरक्षा, सिग्नलिंग और संचार अवसंरचना को मजबूत करने के लिए 1,364 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें लोकोमोटिव पर स्वदेशी ‘कवच’ प्रणाली स्थापित करना, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क का विस्तार करना और पैनल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से बदलना शामिल है। इन कार्यों का उद्देश्य ट्रेनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाना और हाई-स्पीड डेटा संचार को बढ़ाना है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने दक्षिणी रेलवे के दो सौ 32 लोकोमोटिव में दो सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ऑन-बोर्ड कवच उपकरण लगाने की मंजूरी दी है। इन कार्यों का उद्देश्य सभी डिवीजनों में संचार प्रणालियों की क्षमता और विश्वसनीयता को बढ़ाना है, जो आधुनिक सिग्नलिंग और कवच प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारतीय रेलवे ने उत्तर मध्य रेलवे पर कवच के लिए एक सौ 76 करोड़ रुपये की लागत से 96 कोर वाला एक हाई-डेंसिटी फाइबर ऑप्टिक केबल लगाने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, दक्षिण मध्य रेलवे में पैनल इंटरलॉकिंग को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम से बदलने के लिए कुल पां सौ 78 करोड़ रुपये की लागत से दो महत्‍वपूर्ण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है। इससे सिग्नलिंग की विश्वसनीयता बढ़ेगी, मैनुअल हस्तक्षेप कम होगा और व्यस्त मार्गों पर सुरक्षा में सुधार होगा। ये कार्य कवच प्रणाली की तैनाती में सहायता करेंगे, संचार तंत्र को मजबूत करेंगे और प्रमुख मार्गों पर सिग्नलिंग सिस्टम को उन्नत करेंगे। इससे परिचालन दक्षता में भी सुधार होगा और पूरे नेटवर्क पर ट्रेनों का संचालन सुरक्षित होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here