सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन के लिए भारतीय सेना की टुकड़ियों और बैंडों को सम्मानित किया। सर्वश्रेष्ठ सेना दल का पुरस्कार मद्रास रेजिमेंट को दिया गया। जनरल पांडे ने रक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों को भी सम्मानित किया, जहां जज का पुरस्कार सिख रेजिमेंट ने जीता, जबकि राजपूताना राइफल्स ने पॉपुलर चॉइस (ऑनलाइन पोल) पुरस्कार जीता।


बता दें कि, गणतंत्र दिवस के दौरान कर्तव्य पथ पर मार्च करने वाली पहली महिला चिकित्सा सेवा टुकड़ी की कमांडर मेजर सृष्टि खुल्लर को आज जनरल मनोज पांडे द्वारा चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन से सम्मानित किया गया। अधिकारी एक कुशल नेत्र रोग विशेषज्ञ और पैराट्रूपर हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



