भारतीय सेना: सिग्नल कोर ने मनाया 116वां स्थापना दिवस

0
128

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना का सिग्नल कोर आज अपना 116वां स्थापना दिवस मना रहा है। 1911 में स्थापना के बाद से इस कोर ने सेना के संचार को आधुनिक बनाया है तथा 21वीं सदी के डिजिटल क्रांति के साथ कदम मिलाकर चला है। वर्तमान में यह बहुआयामी खतरे के वातावरण में आधुनिक संचार तकनीकों का उपयोग करने को तैयार है।

आप को बता दे, सिग्नल ऑफिसर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल विवेक डोगरा ने संदेश में कहा कि पिछले वर्ष कोर ने भविष्य का हथियार बनकर परिचालन तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन सिंदूर में उच्च गति वाले जटिल वातावरण में बिना रुकावट कमांड एंड कंट्रोल सुनिश्चित किया। युद्ध अब डेटा-केंद्रित हो रहा है तथा साइबर खतरों, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध व भौतिक बाधाओं के बीच लचीले नेटवर्क बनाने पर जोर है। शहीद सिग्नलरों को श्रद्धांजलि दी गई।

Image source: ani

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here