मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता राष्ट्रीय हित में सर्वोत्तम समझौता है। इसमें किसानों की हितों की पूरी तरह रक्षा की गई है। मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के बाद मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा यह व्यापार समझौता भारत के किसानों, महिलाओं और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा तथा उन्हें प्रगति और विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की कूटनीति विकसित हो रही है। उन्होंने दावा किया है कि गेहूं और धान सहित प्रमुख अनाजों को इस समझौते में पूरी तरह संरक्षित किया गया है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हाल के समझौते से किसानों के हित पूरी तरह संरक्षित रहेंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



