“भारत, इजरायल के साथ अपने अटूट संबंध को बहुत महत्व देता है”- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
140

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत इजरायल के साथ अपने अटूट संबंधों को बहुत महत्व देता है। उन्होंने कहा कि ये संबंध विश्वास, नवाचार तथा शांति व प्रगति के लिए साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों की विविधता से सहमत हैं। प्रधानमंत्री ने अपनी आगामी इजरायल यात्रा के दौरान द्विपक्षीय विचार-विमर्श के लिए उत्सुकता जताई।

आप को बता दे, इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देशों के संबंध दो वैश्विक नेताओं का शक्तिशाली गठबंधन हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नवाचार, सुरक्षा एवं साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं तथा एआई से क्षेत्रीय सहयोग तक साझेदारी मजबूत बनी हुई है।newsonair​

Image source: ani

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here