मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित विश्व की सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक साझेदारियों में से एक है। भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल के शुभारंभ के अवसर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी विशेष है और द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने इसे एक दूरदर्शी कदम बताया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमरीका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा के साथ भारत-अमेरिका व्यापार सुविधा पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल भारत और अमेरिका के बीच व्यापार की पूरी क्षमता को उजागर करने की दिशा में एक और कदम है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



