भारत और कनाडा ने सीईपीए के लिए वार्ता करने और इसे जल्द ही अंतिम रूप देने का लिया निर्णय

0
83
भारत और कनाडा ने सीईपीए के लिए वार्ता करने और इसे जल्द ही अंतिम रूप देने का लिया निर्णय

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और कनाडा ने सोमवार को नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते-सीईपीए के लिए वार्ता करने और इसे जल्द ही अंतिम रूप देने का निर्णय लिया। सीईपीए के संदर्भ की शर्तों-टी ओ आर पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए। नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की उपस्थिति में टीओआर का आदान-प्रदान हुआ।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य 2030 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचना है। प्राथमिकता आर्थिक सहयोग की पूरी क्षमता को उजागर करना है, जिसके लिए भारत और कनाडा ने सीईपीए को जल्द ही अंतिम रूप देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा कि यह नई महत्वाकांक्षा, ध्यान और दूरदर्शिता के साथ एक मूल्यवान साझेदारी का विस्तार है। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वार्ता की टीओआर भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता के लिए प्रारूप और दृष्टिकोण प्रदान करेगी। यह एक महत्वाकांक्षी, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी सीईपीए को संपन्न करने के लिए वार्ता को सुगम बनाने में एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here