भारत और वियतनाम के बीच तीसरा सैन्य अभ्यास आज से शुरू

0
181
आज से भारत और वियतनाम के बीच तीसरा सैन्य अभ्यास शुरू
आज से भारत और वियतनाम के बीच तीसरा सैन्य अभ्यास शुरू Image Source : newsonair.gov.in

भारत और वियतनाम के बीच तीसरा सैन्य अभ्यास विनबैक्स 2022 आज से हरियाणा में पंचकुला के चंडीमंदिर सैन्य छावनी क्षेत्र में शुरू हो रहा है। यह 20 अगस्त तक चलेगा। इस वर्ष अभ्यास का मुख्य विषय है- संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक अभियान के अंतर्गत इंजीनियरिंग कोर और चिकित्सा दल की नियुक्ति और तैनाती।

संयुक्त राष्ट्र मिशन में अपने सैनिकों की तैनाती का भारत का गौरवशाली इतिहास है। भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को कौशल, संचालन और रणनीतिक प्रशिक्षण भी देता रहा है। यह अभ्यास भारत और वियतनाम की सेनाओं के बीच आपसी विश्वास और अंतर-संचालकता  मजबूत करेगा। दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे की सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में भी जानने का भी अवसर मिलेगा। भारतीय सेना की 105 इंजीनियर रेजीमेंट के जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। इसमें प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान सहायता और राहत अभियानों से जुड़े अभ्यास किए जाएंगे। दोनों देशों के बीच पिछला अभ्यास 2019 में वियतनाम में हुआ था। भारत और वियतनाम के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने में यह मील का पत्थर सिद्ध हुआ। दोनों देशों की साझेदारी में रक्षा-सहयोग महत्वपूर्ण स्तंभ है। वियतनाम भारत की एक्ट-ईस्ट और हिंद-प्रशांत नीति का मुख्य साझेदार है ।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here