भारत की शीतल देवी को चुना गया वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज

0
59
भारत की शीतल देवी को चुना गया वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की शीतल देवी को विश्‍व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 का सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है। जम्मू-कश्मीर की 19 वर्षीय शीतल देवी पिछले साल दक्षिण कोरिया के ग्वांगझू में आयोजित विश्‍व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र बिना बाजू वाली तीरंदाज बनीं। उन्होंने विश्‍व चैंपियनशिप में महिला टीम का रजत और मिक्‍सड टीम का कांस्य पदक भी जीता है। शीतल ने पेरिस पैरालंपिक्स में मिक्‍सड टीम स्पर्धा में कांस्य, एशियाई पैरा गेम्स-2022 और एशियाई चैंपियनशिप-2023 में रजत पदक अपने नाम किया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2011 में शुरू किए गए विश्‍व तीरंदाजी पुरस्कार, अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेल में उत्कृष्टता और योगदान को सम्मानित करते हैं। पुरूष वर्ग में ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज’ तुर्कीए के एमिरकान हैनी को चुना गया। ‘वर्ष का सर्वश्रेष्ठ युवा तीरंदाज’ का पुरस्कार फ्रांस के बैपटिस्ट एडिस को और ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम’ का पुरस्कार कोरिया की रिकर्व पुरुष टीम ने जीता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here