भारत के एशियाई डबल्‍स स्क्वैश चैंपियनशिप में चार पदक पक्के

0
65

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने मलेशिया के कुचिंग में एशियाई डबल्‍स स्क्वैश चैंपियनशिप में चार पदक पक्के कर लिए हैं।

मिक्‍सड डबल्‍स सेमीफाइनल में, अभय सिंह और अनाहत सिंह ने मलेशिया के आइना अरमानी और सियाफिक कमाल को 2-1 से हराया। इस जोडी का सामना फाइनल में मलेशिया के राचेल अर्नोल्ड और अमीशराज चंद्रन से होगा। पुरुष डबल्‍स में, अभय सिंह और वेलावन सेंथिलकुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग चीन के ची हिम वोंग और मिंग टैंग को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। यह  जोडी खिताबी मुकाबला पाकिस्तान से खेलेगी। महिला डबल्‍स सेमीफाइनल में अनाहत और जोशना चिनप्पा ने हांगकांग चीन की क्रिस्टी वोंग पो युई और टोबी त्से यी लैम को 2-0 से हराया। फाइनल में इस जोडी का मुकाबला मलेशिया की आइना अमानी और यी शिन यिंग की जोड़ी से होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

News & Image Source: newsonair.gov.in

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here